आईपीएल से पहले पिता-पुत्र की यह जोड़ी बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल चुकी है और खास बात यह है कि दोनों एक ही टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आए थे। ईसाखिल को डेब्यू मैच से पहले पिता नबी ने ही कैप दिया। डेब्यू मैच में ईसाखिल ने निराश नहीं किया और शानदार 92 रन की पारी खेली। वह अब तक अफगानिस्तान के लिए दो ही मैच खेल पाए हैं, जब एशियन गेम्स 2026 के लिए उन्हें नेशनल टीम में जगह दी गई थी। हालांकि, इंटरनेशनल पिच पर वह दोनों मैचों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए, लेकिन लीग मैचों में अपना लोहा मनवा चुके हैं। वह अब तक 43 मैचों में 1 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।
बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 3 मैचों में उन्होंने 112 की औसत से 224 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147 का रहा। हालांकि, दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार एशिया कप के 3 मुकाबलों में भी वह अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए।
दूसरी ओर मोहम्मद नबी अपने अनुभव के दम पर एक बार फिर फ्रेंचाइजी मालिकों का ध्यान खींचना चाहेंगे। उन्होंने आखिरी बार 2024 में आईपीएल खेला था, जहां मुंबई इंडियंस के लिए वह 5 मैचों में सिर्फ 35 रन बना पाए, जिसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। 2017 से 2021 तक उन्होंने SRH का प्रतिनिधित्व किया, जहां वह न बल्लेबाजी में कुछ खास कर पाए और न गेंदबाजी में। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 155 मैचों में 111 विकेट हासिल किए हैं और 2500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस पिता-पुत्र की जोड़ी को शायद ही कोई खरीदे, लेकिन ऑक्शन में नाम शामिल होते ही यह अपने आप में अनोखा होगा।