68 गेंदों में 181 रन! प्रियांश आर्या ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Posted on: 2026-11-24


इंदौर में ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेट की दुनिया हैरान रह गई. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने महज 68 गेंदों पर 181 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 19 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. यानी उन्होंने अकेले ही बाउंड्री से 142 रन बटोर लिए.

प्रियांश ने शुरुआत से ही तमिलनाडु के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए उन्होंने गेंदबाजों को संभलने का मौका तक नहीं दिया. उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 275 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

प्रियांश आर्या ने अपनी 181 रन की पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब वह टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच के नाम था. फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन बनाए थे

इस पारी के साथ प्रियांश भारतीय बल्लेबाजों के बीच भी सबसे आगे पहुंच गए हैं. उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 152 रन बनाए थे.

इससे पहले तिलक वर्मा ने मेघालय के खिलाफ 151 रन की पारी खेली थी. वहीं ग्लेन मैक्सवेल के नाम 154 रन और करणबीर सिंह के नाम 164 रन की पारी दर्ज है.