सिर्फ 50 हजार रुपये में स्कूटर और मोटरसाइकल, पेट्रोल-डीजल संकट के बीच ओला इलेक्ट्रिक का नया मास्टरस्ट्रोक

Posted on: 2026-03-27


Ola EndICEAge Campaign Benefits : ओला इलेक्ट्रिक ने आपदा में अवसर कहावत को चरितार्थ करते हुए अपने #EndICEAge कैपेंन को और आक्रामक तरीके के लागू करते हुए ग्राहकों के लिए कई तरह के फायदे की घोषणा की है। जी हां, ओला इलेक्ट्रिक 31 मार्च तक इस अभियान के तहत न सिर्फ अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकल की कीमतों में भारी कटौती कर रही है, बल्कि कस्टमर को सर्विस ट्रस्ट गारंटी और रीसेल वैल्यू के साथ ही 8 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी ऑफर कर रही है। ऐसे में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकल की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस महज 49,999 रुपये हो गई है।


पेट्रोल स्कूटर-बाइक से आधी कीमत

आपको जानकर हैरानी होगी कि ओला इलेक्ट्रिक ने अपने दो सबसे पॉपुलर स्कूटर और मोटरसाइकल मॉडल्स की शुरुआती कीमत घटाकर सिर्फ 49,999 रुपये कर दी है। ऐसे में अब आपको Ola S1 X 2kWh जेन 3 स्कूटर और Roadster X 2.5kWh मोटरसाइकल सिर्फ 49,999 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस में मिल जाएगी। इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक अपनी पूरी स्कूटर और बाइक लाइनअप पर 50,000 रुपये तक के फायदे ऑफर कर रही है। ऐसे में देखा जाए तो ओला के बाइक-स्कूटर सामान्य पेट्रोल से चलने वाले मोटरसाइकल और स्कूटर के मुकाबले आधे दाम में मिल रहे हैं। हालांकि, यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ 31 मार्च 2026, यानी आज से अगले 5 दिन तक ही वैध है।

ग्राहकों का विश्वास फिर से बहाल करने की कोशिशें

ओला इलेक्ट्रिक के सीएमडी भाविश अग्रवाल का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतें एक याद दिलाती हैं कि ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर होना मौजूदा समय की बड़ी जरूरत है। आपको बता दें कि एक समय देश की नंबर 1 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी के साथ बीते 2 साल में जो कुछ हुआ, उसकी सबसे बड़ी वजह है कि यह ओला इलेक्ट्रिक से लोगों का विश्वास उठ गया। ऐसे में अब भाविश अग्रवाल की ईवी कंपनी फिर से ग्राहकों का विश्वास जीतने की कोशिश में है और भरोसे की 3 बड़ी गारंटियां दे रही है।

ग्राहकों को फ्री में मिलेंगे ओला कैब वाउचर्स

ओला इलेक्ट्रिक अब कस्टमर के लिए सर्विस ट्रस्ट गारंटी ऑफर कर रही है, यानी आपकी गाड़ी की सर्विस में तय समय से ज्यादा देरी होती है तो कंपनी आपको फ्री ओला कैब वाउचर्स देगी, जिससे कि आपको आने-जाने में दिक्कत ना हो। इसी के साथ अब आपको बायबैक गारंटी मिलेगी, जिसमें बेंगलुरु बेस्ड यह ईवी कंपनी 60 फीसदी तक की सुनिश्चित बायबैक वैल्यू दे रही है। इसका फायदा तब होगा, जब आप भविष्य में ओला के और प्रोडक्ट खरीदेंगे। इन सबके बीच ओला ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकल पर 8 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी की भी घोषणा की है।