सोना-चांदी ने मारी पलटी, आ गया कीमतों में उछाल

Posted on: 2026-11-23


सोने की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर और वायदा बाजारों में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, वैश्विक कीमतों में भी तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1480 रुपये की बढ़त के साथ 1,26,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1350 रुपये की बढ़त के साथ 1,16,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1100 रुपये की बढ़त के साथ 95,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर चांदी का घरेलू हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के साथ 1,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का भाव 1.91 फीसदी या 2326 रुपये की बढ़त के साथ 1,24,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 2.23 फीसदी या 3298 रुपये की बढ़त के साथ 1,51,111 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा

चांदी की वैश्विक कीमतों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.41 फीसदी या 1 डॉलर की बढ़त के साथ 42.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 4.16 फीसदी या 1.79 डॉलर की गिरावट के साथ 41.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।