राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुटे के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि रामराव सखाराम वडकुटे जनकल्याण के लिए समर्पित थे और उन्होंने महाराष्ट्र और देश के विकास में अहम योगदान दिया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने उनके परिवार के सदस्यों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
वाइस प्रेसिडेंट सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि पब्लिक लाइफ और लोगों की सेवा में रामराव सखाराम वडकुटे के योगदान को याद रखा जाएगा।