वीकडेज की मार झेल रही Ranbir-Sai की फिल्म, फिर भी बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Posted on: 2026-11-19


बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की 'रामायण' की सुनामी थमने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने को हैं, लेकिन सिनेमाघरों में इस महागाथा का क्रेज अब भी सातवें आसमान पर है. नितेश तिवारी की इस फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है. आइए जानते हैं कि रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया और अब तक इसका कुल कलेक्शन कितना हो गया है.

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी बुधवार को सभी भाषाओं में करीब 23.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इससे एक दिन पहले मंगलवार को फिल्म ने 28.60 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह 14वें दिन फिल्म की कमाई में करीब 18.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

भाषाओं के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, मलयालम में 2.15 करोड़, कन्नड़ में 1.65 करोड़, तमिल में 1.60 करोड़ और तेलुगु में 1.30 करोड़ रुपये की कमाई हुई. बुधवार को फिल्म के कुल 22,289 शो चलाए गए और औसत ऑक्यूपेंसी 18.8 फीसदी रही.

रणबीर कपूर की 'रामायण' का जादू सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है. फिल्म ने 14वें दिन विदेशों में करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 510 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 1519.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

इस आंकड़े के साथ 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह और मजबूत कर चुकी है. फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है. अलग-अलग भाषाओं में मिल रहे दर्शकों के प्यार ने इसकी कमाई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.