ग्लोबल मार्केट में दबाव और डॉलर की मजबूती के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि नीचे दिए गए भाव पिछले कारोबारी सत्र की क्लोजिंग और आज के शुरुआती अपडेट पर आधारित हैं.
सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है और यह इस महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया है. आज देश में 24 कैरट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम ₹2,780 टूटकर ₹1,33,260 पर आ गया है, जबकि कल यह ₹1,36,040 प्रति 10 ग्राम था. वहीं, गहने बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरट सोना भी ₹2,550 सस्ता होकर ₹1,22,150 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है. 18 कैरट सोने के भाव में भी प्रति 10 ग्राम ₹2,090 की कमी आई है और यह ₹99,940 के स्तर पर पहुंच गया है.
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी भारी नरमी देखने को मिल रही है. आज एक किलो चांदी का भाव सीधे ₹5,000 गिरकर ₹1,85,000 प्रति किलोग्राम पर आ गया है, जो कल तक ₹1,90,000 प्रति किलो के स्तर पर था. अगर आप कम मात्रा में चांदी खरीदना चाहते हैं, तो आज 10 ग्राम चांदी ₹1,850 और 100 ग्राम चांदी ₹18,500 में मिल रही है. 5 नवंबर को ₹2,10,000 के हाई लेवल पर पहुंचने के बाद से अब तक चांदी काफी सस्ती हो चुकी है.