महिलाओं के लिए आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे. सूत्रों ने बताया है कि आज हुई कैबिनेट बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर 'दोषी' होने और महिलाओं के लिए आरक्षण बिल का समर्थन न करके महिलाओं के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने विपक्ष के इस रवैये को एक गलती बताया और चेतावनी दी है कि भविष्य में उन्हें इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी.
सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने
इस बात पर ज़ोर दिया कि यह मैसेज देश के हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष
महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखता है. नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मीटिंग के वक्त
यह भी कहा कि विपक्षी पार्टियां अब अपनी स्थिति को सही ठहराने की कोशिश में लगी
हुई हैं.