केरपे ग्राम पंचायत में जन समस्या निवारण शिविर

Posted on: 2026-03-30


बीजापुर । ग्राम पंचायत केरपे में  नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया।

ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के नए जॉब कार्ड बनाए गए तथा उनका वितरण भी किया गया।

इसके अलावा, ग्रामीणों के बैंक खाते खुलवाने के लिए फॉर्म भरवाए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्राप्त हो सके। शिविर में उपस्थित लोगों को विकसित भारत जी राम जी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।