मलयालम
सुपरस्टार मोहनलाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग
के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. चार दशक के अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्में करने वाले मोहनलाल
को पद्मश्री और पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है. मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल 21 मई को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं.
एक्टर काफी लैविश लाइफ जीते हैं. वो करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. आइए मोहनलाल
के बर्थडे पर जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में.
एक फिल्म
के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
मोहनलाल
मलयालम इंडस्ट्री के सबसे अमीर और पॉपुलर एक्टर में से एक हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया
की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोहनलाल
की नेटवर्थ 450 करोड़
रुपये है. मोहनलाल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले एक्टर
की लिस्ट में शुमार हैं. वो एक फिल्म के लिए मेकर्स से 20 से 25 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. पिंकविला
की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपनी
अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 3' के लिए वो 20 करोड़ रुपये ले रहे हैं.
इनवेस्टमेंट
से भी होती है अच्छी कमाई
मोहनलाल न
सिर्फ फिल्मों से कमाई करते हैं, बल्कि अपने कई इनवेस्टमेंट्स से भी मोटा पैसा कमाते हैं. इन इनवेस्टमेंट्स
में रेस्टोरेंट चेन से लेकर कोच्चि में एक अस्पताल और एक मूवी थिएटर शामिल हैं.
इसके अलावा उन्होंने कई शॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट्स भी किए हैं, जिनसे उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है.
बेहद
आलीशान है मोहनलाल का घर
केरल के
कोच्चि में मोहनलाल का एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. उनके ये घर
किसी महल से कम नहीं है. फेमस आर्किटेक्ट सोहन रॉय द्वारा डिज़ाइन किया गया एक्टर
का ये घर 17,000 स्कवायर
फीट में फैला हुआ है. मोहनलाल के आलीशान घर का एक-एक कोना लग्जरी है. इसमें मेन
मेंशन के साथ एक अलग गेस्ट हाउस भी है. घर में सोलर पैनल और करीब 30 मीटर लंबा स्विमिंग पूल जैसी कई
इको-फ्रेंडली सुविधाएं उपलब्ध हैं.
मोहनलाल
के पास हैं ये गाड़ियां
मोहनलाल
का दुबई के आइकॉनक बुर्ज खलीफा में भी एक घर है. इसी के साथ वो दुनिया के सबसे ऊंचे
टॉवर में घर रखने वाले इंडियन्स की एलिट लिस्ट में शामिल हैं. मोहनलाल को लग्जरी
कारों का शौक है. उनके पास रोल्स रॉयस फैंटम, मर्सिडीज बेंज एसएलएस एएमजी, पोर्श कैयेन और बीएमडब्ल्यू एक्स5 जैसी कई कारें शामिल हैं.
'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा
में मोहनलाल
वर्क फ्रंट की बात करें तो मोहनलाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म
'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में
हैं. ये क्राइम थ्रिलर फिल्म सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'दृश्यम'
का तीसरा पार्ट है,
जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म 21 मई, 2026 को सिनेमाघरों में
रिलीज होने वाली है. जीतू जोसेफ इस फिल्म के डायरेक्टर हैं.